REET में चयनित अभ्यर्थियों ने बेनीवाल को माला पहनाकर नियुक्ति की लगाई गुहार, फिर बेनीवाल ने कहा ऐसा

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। REET में चयनित अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली हैं। आज परेशान अभ्यर्थियों विधायक बेनीवाल के जयपुर आवास पर पहुंच गए। पहले सभी अभ्यर्थियों ने बेनीवाल का माला पहनाकर कर स्वागत किया, बेनीवाल को साफा भी पहनाया। अभ्यर्थियों ने अपना दुःख बेनीवाल को बताया। विधायक बेनीवाल से अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की।


अभ्यर्थियों की मांग पर बेनीवाल ने ऐसे दिया ज़वाब

जब विधायक बेनीवाल से नियुक्ति की मांग की गई तो बेनीवाल ने कहा कि आप निश्चित रहो, मैं आपका मामला सदन में उठा दूंगा। इतने सुनकर अभ्यर्थियों खुश हो गए और फिर से बेनीवाल को माला पहनाने लग गए। छात्रों ने कहा कि अब एक जयकारा हो जाए, तो बेनीवाल ने वीर तेजाजी की जय बोली।

हम आपको बता दे कि REET में 26000 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया लेकिन अभी तक उनको नियुक्ति नहीं मिली हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default