जयपुर, राजस्थान। राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र का आज चौथा दिन हैं म यह दिन भी विधानसभा में हंगामे से भरा हुआ था। आज विधानसभा 3 बार स्थगित की गई। दरअसल आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित भाजपा और माकपा ने भी किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी का मुद्दा उठाया था।
सबसे पहले सदन में रालोपा के भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग ने किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से मांग की। उसके बाद रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने किसानों की परेशानी बताते हुए सम्पूर्ण कर्जमाफी की मांग की। इसे देख भाजपा ने भी किसानों की कर्जमाफी की मांग करी।

कर्जमाफी का मुद्दा पुखराज गर्ग ने उठाया, भाजपा राजनीतिक फायदा न देखें- सीएम गहलोत
जब भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी कर्जमाफी की बात की, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खड़े होकर बोले कि किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी का मुद्दा पुखराज गर्ग ने उठाया हैं, भाजपा और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया इस मामले में बोलकर राजनीतिक फायदा न देखे। भाजपा अपने शब्द वापस ले।
गहलोत ने कहा कि हम किसानों को जल्द से जल्द बड़ी राहत देंगे। हमारी सरकार किसानों को लेकर गम्भीर हैं और गम्भीरता से निर्णय लेते हुए जल्द से जल्द किसानों की कर्जमाफी करेंगें।

Tnxx for comment