विधायक बेनीवाल ने विधानसभा में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी का रखा प्रस्ताव, पढ़े पूरी ख़बर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान विधानसभा का आज चौथा दिन था। आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की मांग की। बेनीवाल ने यह प्रस्ताव विधानसभा में रखा। बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार किसानों का सम्पूर्ण कर्जमाफी करे, यहाँ तक केसीसी का सभी कर्जा माफ करे।

बेनीवाल ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार के पास अगर बजट नहीं हैं, तो यहाँ से प्रस्ताव लेकर पीएम मोदी के पास जाकर वहां से किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की जाए।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान के किसान बरसात पर ही निर्भर हैं, अगर बरसात होती हैं, तो किसानों की खेती है। राजस्थान में पानी की कमी हैं। किसान सिर्फ खेती पर ही निर्भर हैं।

गहलोत सरकार ने आधी अधूरी कर्जमाफी की

विधायक बेनीवाल ने कहा कि गहलोत सरकार ने आधी अधूरी कर्जमाफी की हैं। गहलोत सरकार ने 2 लाख तक का कर्ज माफ किया था, लेकिन उसमें भी नहीं कई तरह के क्लोज लगा दिए, जिसका फायदा कुछ ही किसानों को मिला है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default