विधायक हनुमान बेनिवाल ने विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी की मुलाकात, मुलाकात के बाद बेनीवाल ने कहा ऐसा

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। आज राजस्थान की नवगठित विधानसभा का दूसरा दिन हैं। आज विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के नाथद्वारा सीट से विधायक सी पी जोशी को बनाया गया हैं। कल पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई थी।

विधायक बेनिवाल ने सी पी जोशी से की मुलाकात

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक हनुमान बेनिवाल ने विधानसभा के नए निर्वाचित अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी से मुलाकात की। साथ ही विधायक बेनीवाल ने सी पी जोशी को विधानसभा अध्यक्ष बनने की बधाई भी दी। विधायक बेनीवाल के साथ उनकी ही पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग और मेड़ता विधायक इंद्रा देवी बावरी भी थे।

विधायक बेनीवाल ने कहा कि सी पी जोशी आसन पर सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष का भी पूरा संरक्षण करेंगें। साथ ही हमें जनता की भावनाओं और समस्याओं को सदन में रखने का अवसर देंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default