जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका हैं। पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलाई गई थी। शपथ ग्रहण के दौरान कई नेताओं के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले, जिनमें बीकानेर की डूंगरगढ़ विधानसभा से माकपा विधायक गिरधारी महिया का शपथ ग्रहण कुछ अलग ही अंदाज में था, क्योंकि कॉमरेड गिरधारी महिया ने कहा कि मैं तो राजस्थानी भाषा में ही शपथ लूँगा।
मैं राजस्थानी भाषा मे शपथ लूँगा- गिरधारी महिया
जब विधानसभा में शपथ के लिए कॉमरेड गिरधारी महिया का नाम पुकारा गया तो वो खड़े होकर गए और बोले 'अध्यक्ष महोदय क्या मैं यह शपथ राजस्थानी भाषा मे ले सकता हूं क्या?' इस बात पर प्रोटेम स्पीकर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि 'ऐसा कोई प्रावधान नहीं हैं, ऐसा हो सकता हैं'।
लेकिन गिरधारी महिया अपनी बात पर अडिग रहे उन्होंने बोला कि ऐसा छत्तीसगढ़ में हुआ है, जब विधायक ने लोकल भाषा मे शपथ ली। इस बात पर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि होने के पर हो सकता हैं, लेकिन ऐसा कोई आदेश नहीं हैं। आप बहस नहीं करे और हिंदी में शपथ ले।
लेकिन फिर भी बहुत देर तक गिरधारी महिया अपनी बात पर डटे रहे, लेकिन समझाईश के बाद गिरधारी महिया ने हिंदी में शपथ ले ली। इसके बाद भी गिरधारी महिया ने ईश्वर की जगह मानवता शब्द का उपयोग किया, उसके लिए भी गुलाबचंद कटारिया ने कहा, लेकिन फिर भी गिरधारी महिया माने नहीं।


Esa pravdhan hona chahiye apni language bolne ka hak hona chahiye.
ReplyDelete