आज फिर विधायक बेनीवाल और राजेंद्र राठौड़ हुए आमने-सामने, जाने क्या हुआ फ़िर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। आज राजस्थान की नवगठित विधानसभा का दूसरा दिन था। दूसरे दिन विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव किया गया विधानसभा के नए अध्यक्ष के रूप में डॉ सी पी जोशी को चुना गया हैं। सभी विपक्षी दलों ने भी सी पी जोशी का ही विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव किया।

विधानसभा में अध्यक्ष के चुनाव के बाद विधायक हनुमान बेनिवाल और विधायक राजेन्द्र राठौड़ के बीच आज फिर एक बार नोकझोंक हुई। कल विधानसभा के पहले दिन भी विधायक बेनीवाल और राजेंद्र राठौड़ के बीच नोकझोंक हुई थी। आज एक फिर ऐसा ही देखने को मिला।


विधायक बेनीवाल और राजेंद्र राठौड़ ऐसे हुए आमने-सामने

जब सभी नेताओं की बारी विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देने की आई तो विधायक हनुमान बेनिवाल भी बधाई देने पहुँचे। बेनीवाल ने बधाई देने के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर हमला बोला। बेनीवाल ने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि सी पी जोशी पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल की तरह नहीं करेंगें। विधानसभा में सभी को बोलने का मौका देंगे। कैलाश मेघवाल ने पिछले कार्यकाल में गलत आवास भी आवंटित किए थे। हम चाहते हैं कि सी पी जोशी सभी को बराबर समझे।

इस बात के बाद पूर्व संसदीय मंत्री राजेंद्र राठौड़ खड़े होकर हनुमान बेनिवाल पर वापस हमला बोलने लग गए, बोले कि संसद में असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाए। इसके बाद विधानसभा में बड़ा हंगामा हो गया।

उधर विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने बेनीवाल ओर राठौड़ को समझाने की कोशिश की और हंगामा शांत करने की।कोशिश की। साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों पक्षो को शांत किया। सी पी जोशी ने कहा कि इस विधानसभा में सबकी बात सुनी जाएगी और जबको बराबर मौका दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default