सरकार ने मूंग की खरीद के लिए 90 दिन रखे, लेकिन सिर्फ 27 दिन ही खरीददारी की

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान में अब किसान मूंग खरीद की अवधि बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग हैं कि सरकार अभी मूंग खरीद की अवधि और बढ़ाए। इसके लिए दूदू में किसानों ने 9 दिनों से धरना भी दे रखा हैं।

सरकार ने मूंग की खरीद का समर्थन मूल्य 7000 के लगभग रखा था, सरकार ने इस खरीद के लिए किसानों को 90 दिन का समय दिया था, जिसमें किसानों को पहले टोकन लेना होता और उसके बाद मूंग की तुलाई करवानी होती थी। किसान अपना मूंग सिर्फ सहकारी मंडियों में ही मूंग बेच सकते थे।

सरकार ने सिर्फ 27 दिन खरीदे मूंग, समय था 90 दिन का - रामपाल जाट

किसान महापंचायत के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि सरकार ने मूंग खरीद का समय 90 दिन रखा था, लेकिन मंडियों में किसानों को न तो समय पर टोकन दिए और टोकन देकर भी तुलाई नहीं की। ऐसे में यह 90 दिन का समय ऐसे ही चला गया। मंडियों में केवल 27 दिन ही सही तरीके से मूंग की खरीदारी हुई हैं।


रामपाल जाट ने बताया कि राजस्थान में 12.08 लाख टन क्विंटल मूंग किसानों को बेचने थे, लेकिन सरकार ने सिर्फ 2.36 लाख टन क्विंटल ही खरीदे। ऐसे में सरकार ने किसानों का आधा मूंग भी नहीं खरीदा। इसलिए सरकार को मूंग खरीद की अवधि बढ़ानी चाहिए, ताकि किसान अपना मूंग बेच सकें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default