विधानसभा के तीन दिन, तीनों ही दिन भिड़े हनुमान बेनीवाल और राजेंद्र राठौड़, पढ़े पूरी ख़बर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुए 3 दिन हो गए हैं। इन तीन दिनों में विधानसभा की कार्यवाही एक नए सिरे से शुरू हुए हैं। लेकिन यह तीनों ही दिन हंगामे से भरे हुए थे।

इन तीनों में खींवसर विधायक और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बीच हंगामा हुआ है। हर दिन यह दोनों विधायक आमने-सामने हुए हैं। जो खासा चर्चा में है।

विधायक बेनीवाल जो भी विधानसभा में बोलते हैं, उसका विरोध राजेन्द्र राठौड़ कर देते हैं और विधानसभा में फिर हंगामा हो जाता हैं।



पहला दिन- पहले दिन जब सभी विधायक शपथ ले रहे थे, जैसे ही विधायक बेनीवाल का नाम पुकारा गया तो लॉबी में बैठे लोगों ने तालिया बजाई, इसका विरोध करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने कहा सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए तो बेनीवाल ने कहा आप उनको रोक लो। इसके बाद सदन में खूब हंसी के ठहाके लगे।

दूसरा दिन- दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी का चुनाव हुआ था, उस समय बेनीवाल ने सी पी जोशी को बधाई देते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर हमला बोला और कहा कि वो सिर्फ सत्ता पक्ष की ही बात सुनते थे। हमारी कभी नहीं सुनते थे। इतने में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ खड़े हो गए और बेनिवाल-राठौड़ फिर से आमने-सामने हो गए। मुश्किल से सी पी जोशी और गहलोत ने दोनों को शान्त करवाया। इस दिन भी विधानसभा में बड़ा हंगामा हुआ था।

तीसरा दिन- तीसरे दिन विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होना था। जैसे ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया तो बेनीवाल ने किसानों का मुद्दा उठा दिया था। बेनीवाल अपनी बात रखते-रखते आसन के पास पहुंच गए, इतने में फिर राजेंद्र राठौड़ खड़े हो गए और बेनीवाल पर हमला बोल दिया। इस बात को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। राजेंद्र राठौड़ ने बेनीवाल को विधानसभा से बाहर निकालने का भी प्रस्ताव रख दिया।

पहले भी बेनीवाल और राजेंद्र राठौड़ के बीच हमेशा टकराव होता रहा हैं। वसुंधरा सरकार के दौरान भी कई बार बेनीवाल और राठौड़ के बीच बहुत बार टकराव हुआ है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default