जयपुर, राजस्थान। पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग और खींवसर विधायक बेनीवाल अभी खत्म नहीं हुआ है। अब विधायक बेनीवाल ने कहा हैं कि एक विधायक का प्रोटोकॉल DGP से बड़ा होता हैं। अगर DGP ने अपना स्टाइल नहीं बदला तो मैं भी नहीं बदलूँगा। मैं DGP को अपने आवास पर बुलाऊंगा। यह बात विधायक बेनीवाल विधानसभा के बाहर कही।
आखिर क्या हैं पूरा मामला? जाने
दरअसल विधायक बेनीवाल बुधवार को DGP कपिल गर्ग से मिलने गए थे। विधायक बेनीवाल कुछ मामलों पर जांच कराने के सम्बंध में गए थे। बेनीवाल ने DGP से मिलने का समय 3 बजे रखा था। लेकिन बेनीवाल के ऑफिस पहुंचने के बाद उनको DGP ने बाहर इंतजार करवाया। इस बात को लेकर विधायक बेनीवाल ने कहा कि विधायक का प्रोटोकॉल DGP से बड़ा होता हैं।
उधर DGP कपिल गर्ग ने कहा कि मुझे विधायक बेनीवाल के आने की जानकारी पहले नहीं थी। जब वे आये तो हमारी मीटिंग चल रही थी, इसलिए मैंने 5 मिनट उनको इंतजार करवाया। मेरे सहायक को बेनीवाल को चाय पिलाने के लिए भी कहा था।

Tnxx for comment