राजस्थान में 17 किसानों की जमीन के नीलामी के आदेश हुए जारी, कर्जमाफी का दावा निकला झूठा

INC News
0
हनुमानगढ़, राजस्थान। हनुमानगढ़ जिले के 17 किसानों की ज़मीन अब नीलाम होने वाली हैं। बकाया कर्ज के कारण बैंकों ने किसानों की ज़मीन कुर्क करने का फैंसला लिया है और प्रशासन से उन किसानों की नीलामी के आदेश भी निकलवा दिए हैं। प्रशासन ने इस नीलामी के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दिया हैं। यह 17 किसान हनुमानगढ़ और पीलीबंगा के रहने वाले हैं।


कर्जमाफी के बावजूद किसानों की जमीन हो रही हैं नीलाम? क्या कर्जमाफी झुमला हैं??

दरअसल राजस्थान सरकार कर्जमाफी के नाम पर वाहवाही लूट रही हैं और कह रही हैं कि हमने किसानों का कर्जमाफ कर दिया हैं, लेकिन इस कर्जमाफी के दौरान किसानों की जमीन के नीलामी के आदेश आना राजस्थान की गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा हैं। 

सरकार के द्वारा की गई कर्जमाफी के बाद भी बैंक वालों ने नीलामी के आदेश जारी करवा दिया। इसका मतलब या तो सरकार ने बैंकों को कोई राशि या पत्र नहीं भेजा हैं। इस मामले के बाद सरकार की कर्जमाफी पर कई सवाल खड़े हो  रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default