विधानसभा में पहली बार पहुंची दिव्या मदरेणा ने अपने पहले भाषण से सबको हिला दिया, पढ़े पूरी ख़बर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र हो चुका हैं। मंगलवार से इस विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी हैं। इस बार कुछ विधायक ऐसे भी जो पहली बार विधानसभा पहुंचे है। कल विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी का निर्वाचन हुआ था। इस दौरान विधानसभा के सभी सदस्यों ने सी पी जोशी को बधाई देते हुए भाषण दिया था।


दिव्या मदरेणा के भाषण ने सबको किया चकित

बधाई देनी की कड़ी में जोधपुर जिले की ओसियां विधानसभा से विधायक और प्रमुख जाट नेता परसराम मदरेणा की पोती दिव्या मदरेणा ने भी अपना बधाई भाषण दिया। लेकिन दिव्या मदरेणा का भाषण सुन सब विधायक चकित हो गए, क्योंकि उनके भाषण में ऐसे-ऐसे शब्द थे, जो हर किसी के बोलना बस की बात नहीं हैं।

दिव्या मदरेणा ने हिंदी और संस्कृत भाषा के सहयोग ऐसा भाषण बोला, जिसे सुन सब देखते रह गए। दिव्या मदरेणा का भाषण इतना फर्राटेदार था और वो भी मुखजबानी था। न किसी पेपर में देखकर बोला। 

दिव्या ने अपने भाषण में सी पी जोशी की तारीफ में ऐसे शब्द बोले जो हर कोई नहीं बोल सकता। दिव्या ने कार्यशैली, दृढ़ता, स्पष्टवादिता, योग्यता, क्षमता, दृष्टिकोण, विचारशील व्यक्तित्व, अध्ययन शील व्यक्तित्व और मृग-कस्तूरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

हम आपको बता दे कि दिव्या मदरेणा पहली बार राजस्थान की विधानसभा पहुंची हैं और उनका यह पहला ही भाषण था। कोई विधायक पहली बार मे ऐसा भाषण दे, तो हर कोई चकित हो जाता हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default