राजेंद्र राठौड़ ने विधायक बेनीवाल के लिए कहा कि ऐसे विधायक को विधानसभा से बाहर निकाल देना चाहिए, पढ़े पूरी ख़बर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की विधानसभा के तीसरे दिन विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। दरअसल आज विधानसभा में राज्यपाल कल्याण सिंह का अभिभाषण था। जैसे ही राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हुआ, उसके कुछ देर बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने खड़े होकर मूंग खरीद पर किसानों का मुद्दा उठाया।

विधायक बेनीवाल ने कहा कि मूंग की सरकारी खरीद होनी चाहिए। सरकार को मूंग खरीद के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ानी चाहिए। राजस्थान का किसान सड़को पर आंदोलन कर रहा हैं, लेकिन सरकार अभी सो रही हैं। बेनीवाल के बोलते ही उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ खड़े हो गए।


ऐसे विधायक को विधानसभा से बाहर निकाल देना चाहिए- राजेन्द्र राठौड़

राजेंद्र राठौड़ ने कहा यह बात असंसदीय हैं। अभी राज्यपाल का अभीभाषण पूरा नहीं हुआ है, लेकिन एक विधायक के द्वारा ऐसे मुद्दे उठाना गलत हैं। ऐसे विधायक को विधानसभा से बाहर निकाल देना चाहिए।

राजेन्द्र राठौड़ के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया में भी बेनीवाल को गलत बताया और विधानसभा अध्यक्ष से बेनीवाल को सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default