जयपुर, राजस्थान। राजस्थान की विधानसभा पहला सत्र शुरू हो चुका हैं। इसके लिए विधानसभा तीन से चल रही और विधानसभा की कार्यवाही को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा हैं। कल विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। आज राज्यपाल कल्याण सिंह का अभिभाषण हुआ। लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान रालोपा के विधायक हनुमान बेनीवाल ने विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया।
अभिभाषण के बीच मे विधायक बेनीवाल ने उठाया मूंग खरीद का मामला
जैसे ही राज्यपाल कल्याण सिंह का विधानसभा में अभिभाषण होने जा रहा था, उस समय विधायक बेनीवाल खड़े हो गए और किसानों की मूंग खरीद का मामला बेनीवाल ने उठाया। बेनीवाल ने कहा कि मूंग की सरकारी खरीद ही होनी चाहिए, इसके लिए मूंग खरीद केंद्र बनाये जाने चाहिए।
राजस्थान के किसान सड़कों पर है और सरकार अभी सो रही हैं। इतने में विधायक बेनीवाल के प्रतिद्वंद्वी भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ खड़े हो गए। राठौड़ में कहा कि यह मामला असंसदीय हैं। इस बात के बाद दोनों विधायक एक बार फिर भीड़ गए। पिछले दो दिन भी विधायक बेनीवाल के साथ राजेंद्र राठौड़ की तक़रार हुई थी। आज फिर एक बार दोनों के बीच तकरार हुई।


Tnxx for comment