15 वीं विधानसभा में विधायक बेनीवाल को मिला यह बड़ा पद, विधानसभा में बेनीवाल की राय ली जाएगी

INC News
1
जयपुर, राजस्थान। वर्तमान में राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का पहला सत्र चल रहा हैं। इस दौरान विधानसभा की शुरुआत नए सदस्यों और नए पदों के साथ हो रही हैं। कल डॉ सी पी जोशी का विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ था। आज सी पी जोशी ने विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति का गठन किया हैं। इस समिति में कुल 15 विधायक चुने गए हैं।


विधायक बेनीवाल को कार्य सलाहकार समिति में चुना गया

कार्य सलाहकार समिति में कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों से भी विधायक शामिल किए गए। इस समिति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और विधायक बेनीवाल को भी चुना गया। अब विधानसभा की कार्यशैली में विधायक बेनीवाल की भी राय ली जाएगी।

इस समिति के सभापति डॉ सी पी जोशी ही होंगे। इस समिति में शांति धारीवाल, नरेंद्र बुडानिया, परसराम मोरदिया, राजेन्द्र राठौड़ सहित प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया हैं।

Post a Comment

1 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment
3/related/default