आज विधानसभा में बेनीवाल की बोतल छाई रही, अशोक गहलोत ने भी लिया बोतल का नाम

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।राजस्थान की नई विधानसभा के सत्र का आज दूसरा दिन था। विधानसभा में कल सभी विधायकों को शपथ दिला दी थी, आज विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन भी किया जा चुका हैं। सी पी जोशी को विधानसभा का अध्यक्ष बनाने के लिए सभी पार्टियों में सहमति बन गई।

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद सभी ने सी पी जोशी को बधाई दी। लेकिन आज विधानसभा में बेनीवाल की पार्टी का चुनाव चिन्ह बोतल खूब चर्चित रहा।


ऐसे विधानसभा में छाई बेनीवाल की बोतल

दरअसल जब सी पी जोशी को सब ने चुन लिया तो मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सभी पार्टियों ने सी पी जोशी को सपोर्ट किया हैं, जिसमें कांग्रेस, बीजेपी, बसपा, माकपा और बोतल ववाली पार्टी। यह बोलने के बाद विधानसभा में खूब हंसी के ठहाके लगे, क्योंकि गहलोत ने बेनीवाल की पार्टी को बोतल वाली पार्टी कहा था।

इसके बाद जब विधायक बेनीवाल बधाई दे रहे थे तो उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पार्टी रालोपा की ओर से बधाई, तब किसी ने बोला चुनाव चिन्ह। इस बात पर विधायक ने कहा कि चुनाव चिन्ह बोतल, यह वो बोतल नहीं हैं, यह पानी की बोतल हैं। इसके बाद भी विधानसभा में हंसी के ठहाके लगना शुरू हो गया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default