अशोक गहलोत ने इन 4 जाट विधायकों को मंत्री पद के लिए किया फाइनल, जाने कौन-कौन इसमें शामिल

INC News
0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपने मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए है। अशोक गहलोत कल अपने मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। अशोक गहलोत ने 23 मंत्री बनाने का फैंसला लिया है। 23 में से 13 केबिनेट मंत्री होंगें, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगें।

गहलोत और सचिन पायलट पिछले 2 दिनों से दिल्ली में मंत्रियों को लेकर राहुल गांधी के साथ लगातार मुलाकात कर रहे थे। आज शाम को अशोक गहलोत और सचिन पायलट वापस जयपुर लौट आये हैं। राजस्थान के कांग्रेस चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे ने एक-एक करके सभी विधायकों से बात की और उनको मंत्री बनने के लिए बधाई भी दी। कल जयपुर में सभी 23 मंत्रियों को एक साथ दिलाई जाएगी शपथ।

4 जाट विधायकों को भी मिलेगा मंत्रालय

अशोक गहलोत ने अपने 23 मंत्रियों की लिस्ट में 4 जाट विधायकों भी शामिल किया हैं। अशोक गहलोत ने जयपुर के झोंटवाड़ा से विधायक लालचंद कटारिया, भरतपुर के विधायक विश्वेन्द्र सिंह, सीकर के लक्ष्मणगढ़ से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और बाड़मेर के बायतु से विधायक हरीश चौधरी को मंत्री के लिए चुना हैं।

गहलोत ने राजस्थान के चारों कोनों से एक-एक जाट विधायक को चुना हैं, ताकि आने वाले लोकसभा चुनावों में जाट समाज पर अपना प्रभाव बना सकें। जाट समाज को लुभाने के लिए ही अशोक गहलोत ने 4 जाट विधायक मंत्री पद के लिए चुने हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default