बड़ी खबर: जयपुर से लापता हुई दोनों बच्ची 2 महीने बाद लखनऊ में मिली, जाने लय कर रही थी?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।


आखिरकार जयपुर से 2 महीने पहले गायब हुई बच्चियां पुलिस के हाथ लग चुकी हैं, पुलिस ने दोनों लड़कियों को उत्तरप्रदेश के लखनऊ से दस्तयाब किया हैं। यह मामला पिछले काफी दिनों से तूल पकड़ा हुआ था, राजस्थान पुलिस पर भी काफी सवाल खड़े किए गए थे और राजस्थान के वकीलों ने भी इसको लेकर आंदोलन किया था। जिसके कारण राजस्थान पुलिस के लगभग 10दजर जवान इन लड़कियों को ढूंढने में लगे हुए थे और अभी खबर आई हैं कि दोनों लड़कियां लखनऊ में मिली हैं। अब पुलिस उनको लखनऊ से लेकर जयपुर रवाना हो गयी है।


दोनों लड़कियां लखनऊ में डोर टू डोर मार्केटिंग करती हुई पाई गई है। लड़कियों ने लखनऊ जाने के बाद काम की तलाश भी की, एक ऑटो चालक से उन्होंने कहा था कि वो बच्चों को पढ़ा सकती हैं और ट्यूशन भी दे सकती हैं। इसके बाद दोनों लड़कियां लखनऊ में पीजी में रह रही थी और फिर वहां से घर-घर घरेलू सामान बेच रही थी, उसी से कमाए गए पैसे से वो खाने-पीने का इंतजाम कर रही थी।हालांकि अभी तक यह नहीं पता लगा है कि दोनों लड़कियों ने घर क्यों छोड़ा था?


गौरतलब हैं कि राजस्थान की राजधानी से 3 फरवरी को भावना कंवर (17) और रमा कंवर (16) लापता हुई थी। बड़ी लड़की 12 वीं और छोटी लड़की 11 वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी और स्कूल से ही दोनों लड़कियां लापता हुई थी। पुलिस ने मामले में इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन पुलिस इतने दिनों तक लड़कियों को नहीं ढूंढ पाई। लड़कियों के पिता अवधेश कुमार नेवकीलों और स्थानीय नेताओं ले साथ सीएम गहलोत से भी मुलाकात की थी। आज 2 महीने बाद दोनों लड़कियां के मिलने से एक सुखद खबर सामने आई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default