गांधीनगर, गुजरात।
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर गुजरात से सामने आ रही हैं, गुजरात मे आज बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ हैं। हाल ही गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया था, जो एक बड़ा राजनीतिक फेरबदल था, लेकिन उससे बड़ा राजनीतिक फेरबदल गुजरात में आज देखने को मिला हैं। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई टीम बनाई हैं, गुजरात के सभी मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर कर दिया और नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया हैं, जिसमें 24 विधायक मंत्री बनाए गए हैं। 24 मंत्रियों में 10 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्यमंत्री शामिल हैं।
आज राजभवन में 2 बजे सभी मंत्रियों को शपथ भी दिलाई गई हैं। आज इस कैबिनेट की पहली बैठक शाम 04:30 बजे होगी, शायद इसी मीटिंग में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा। भाजपा ने आज गुजरात मे बहुत बड़ा राजनीतिक फेरबदल किया हैं, एक साथ सभी मंत्रियों की छुट्टी करके नया मंत्रिमंडल बनाना काफी चोंकाने वाला हैं।
पूर्व सीएम विजय रुपाणी के सभी 22 मंत्रियों की हुई छुट्टी
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की टीम में कुल 22 मंत्री थे, जिन सब की आज छुट्टी कर दी गई। हालांकि शपथ ग्रहण बुधवार को होना था, लेकिन पुराने मंत्रियों ने नाराजगी जताई थी, जिसके चलते यह शपथ ग्रहण कल नहीं हो सका। आज सभी पुराने मंत्रियों को आलाकमान के सहारे मना लिया गया और सभी नाराजगी जताने वाले मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Tnxx for comment