RLP की युवा-किसान आक्रोश रैली कल सुजानगढ़ में, सांसद हनुमान बेनीवाल लेंगें भाग

INC News
0

 सुजानगढ़, चूरू।





राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कल 7 मार्च रविवार को सुजानगढ़ में युवा-किसान आक्रोश रैली होने जा रही हैं। सुजानगढ़ के सांडवा कस्बे में यह रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिये ही RLP राजस्थान विधानसभा उपचुनाव का शंखनाद करेगी, इस रैली में RLP चीफ और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भाग लेंगें, इनके अलावा RLP प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग, विधायक नारायण बेनीवाल, विधायक इंदिरा देवी बावरी और RLP के अन्य नेतागण भाग लेंगें।


इस रैली के जरिये RLP केंद्र और राज्य सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने का प्रयास करेंगें। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीनो कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल पर बढ़ती कीमतों को लेकर RLP केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करेगी, वही बेरोजगार युवाओं और किसानों की कर्जमाफी को लेकर RLP राज्य सरकार के विरुद्ध भी विरोध प्रदर्शन करेगी। हम आपको बता दे कि सुजानगढ़ में विधानसभा उपचुनाव होगा, इसको लेकर RLP ने पूरी तैयारी कर ली और इसी उपचुनाव को लेकर ही RLP सुजानगढ़ में यह रैली करने जा रही हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default