BJP प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने हनुमान बेनीवाल के बयान पर किया पलटवार

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





बीजेपी प्रवक्ता और चौमू विधायक रामलाल शर्मा ने आज जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान रामलाल शर्मा ने RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल के बयान पर पलटवार किया। दरअसल 2 दिन पहले जयपुर में RLP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हनुमान बेनीवाल ने कहा था कि 5 राज्यों में चुनाव होने के बाद भी जे पी नड्डा यहां राजस्थान आ रहे हैं, इसका मतलब राजस्थान बीजेपी में कुछ भी ठीक नहीं हैं, कुछ महीनों में बीजेपी के टुकड़े होने वाले हैं। 

हनुमान बेनीवाल के इस बयान को कोट करते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल हमारे सहयोगी थे, लेकिन व्यवहार अच्छा नहीं, राजस्थान बीजेपी की चिंता करने की हनुमान बेनीवाल को कोई जरूरत नहीं हैं, वो खुद अपने दल की चिंता करे, राजस्थान बीजेपी एकजुट है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default