हनुमानगढ़, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में इस बार शराब की दुकानों की नीलामी बोली लगाकर की जा रही हैं, हर बार लॉटरी के जरिये इन दुकानों की नीलामी की जाती हैं, लेकिन इस बार ऑनलाइन बोली के जरिये नीलामी हो रही हैं, जिसके कारण सरकार को ज्यादा पैसा मिल रहा हैं। कई दुकानों की नीलामी करोड़ो-करोडों रुपयों में हुई हैं। राजस्थान में सबसे महंगी दुकान हनुमानगढ़ जिले के खुईया गांव की दुकान नीलाम हुई हैं। यह दुकान 510 करोड़ यानी 5 अरब 10 करोड़ रुपये में नीलाम हुई हैं। यह अब तक कि सबसे ज्यादा महंगी बिकने वाली दुकान हैं।
इस दुकान की रिजर्व प्राइस भी सिर्फ 72 लाख रुपये हैं। वही पिछले साल यह दुकान 65 लाख में बिकी थी। 510 करोड़ की बोली लगाने वाली किरण कंवर को आबकारी विभाग ने डिमांड नोटिस जारी कर दिया, 3 दिन में उनको यह राशि जमा करवानी होगी। लेकिन इसके पीछे कुछ रंजिश बताई जा रही हैं। दरअसल दो परिवारों की महिलाओ ने इस दुकान की बोली को अरबों रुपयों तक पहुंचा दिया। किरण कंवर और प्रियंका कंवर ने लगातार नीलामी में रुपये बढ़ाये, अंत में किरण कंवर ने 510 करोड़ रुपए लगा दिए। 3 दिन में अगर किरण कंवर यह राशि जमा नहीं करवाती हैं, तो उनकी जमा की गई राशि जब्त हो जाएगी।

Tnxx for comment