कल नागौर में होगी किसान महापंचायत, किसान नेता राकेश टिकैत लेंगें भाग

INC News
0

नागौर, राजस्थान।





नागौर जिला मुख्यालय पर 3 मार्च को किसान महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इस महापंचायत के मुख्य वक्ता किसान नेता राकेश टिकैत होंगे। दिल्ली में करीब तीन माह से चल रहे केंद्र के तीनों कृषि बिलों के विरोध में नागौर जिला मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा नागौर के बैनर तले सुबह 11 बजे से किसान महापंचायत होगी।

जिला मुख्यालय के पशु प्रदर्शनी स्थल पर करीब 20 हजार क्षमता का डोम तैयार किया गया। अगर इससे ज्यादा किसान यहां पहुंचते है तो डोम की क्षमता बढ़ाने सहित खुले में बैठने की जगह मिलेगी। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि किसान महापंचायत में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटेगी।


महापंचायत में मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील, किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड अमराराम, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद, किसान यूनियन के महासचिव युद्धवीर सिंह, किसान संघर्ष समिति के संयोजक हिम्मत सिंह गुर्जर, जमीअत उलेमा ए हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मंजूर अली खान आएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default