जयपुर, राजस्थान।
आज विधानसभा में पूर्व मंत्री और विधायक वासुदेव देवनानी और विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी के बीच हुई जोरदार बहस के कारण विधानसभा में हंगामा खड़ा हो गया। इस घटना के बाद BJP ने विधानसभा से वॉक आउट किया, लेकिन आज BJP को विधानसभा में RLP का साथ नहीं मिला, BJP के वॉक आउट के बाद भी RLP के विधायक सदन में रहे, क्योंकि किसान आंदोलन के चलते हनुमान बेनीवाल ने BJP से गठबंधन तोड़ लिया था, जिसका असर आज विधानसभा में देखने को मिला, हर बार विधानसभा में RLP हमेशा BJP का साथ देती हैं, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। वॉक आउट के बाद बजट सत्र में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल मौजूद रहे।
दरअसल आज सुबह जब विधानसभा अध्यक्ष खड़े थे, उस समय वासुदेव देवनानी वेल में आ गए, जिसके कारण विधानसभा सी पी जोशी ने देवनानी को लताड़ा, जिसके बाद काफी बहस हुई। इस सी पी जोशी ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल से देवनानी के निलंबन प्रस्ताव रखने को कहा। इस बात पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि देवनानी का मुद्दा अत्यंत आवश्यक था, इस मुद्दे पर चर्चा करना जरूरी था, इसलिए देवनानी ने ऐसा किया। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर शांति धारीवाल ने प्रस्ताव रखा, जो विधानसभा में पास हो गए, इस घटना के बाद BJP ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

Tnxx for comment