जयपुर, राजस्थान।
सरकारी तेल कम्पनियों ने आज फिर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर पर आज 25 रुपये बढ़ाये गए हैं। आज 25 रुपये महंगा होने के बाद गैस सिलेंडर के दाम देश की राजधानी में 819 हो गए हैं। फरवरी महीने में गैस सिलेंडर के दाम तीन बार बढ़ाये गए थे। अकेले फरवरी महीने में पूरे 100 रुपये गैस सिलेंडर में बढ़ाये गए हैं। 1 दिसम्बर 2020 से अब तक गैस सिलेंडर 225 रुपये महंगा हो चुका हैं।
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी पर काफी असर पड़ रहा हैं, वही दूसरी ओर तेल कम्पनियां लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ा रही हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के कारण हर चीज महंगी हो रही हैं, क्योंकि डीजल बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ गया हैं, जिसके कारण हर वस्तु महंगी हो रही हैं।

Tnxx for comment