वसुंधरा राजे का शक्ति परीक्षण, 8 सांसद-28 विधायक-72 पूर्व विधायक पहुंचे वसुंधरा की धार्मिक यात्रा

INC News
0

 भरतपुर, राजस्थान





राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कल 8 मार्च को जन्मदिन हैं, जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बड़ी धार्मिक यात्रा का आयोजन किया, हालांकि कहने को यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा हैं, लेकिन इसके जरिये वसुंधरा राजे एक बड़ा शक्ति परीक्षण राजस्थान में कर रही हैं। आज और कल 2 दिन वसुंधरा राजे का भरतपुर और ब्रज क्षेत्र में कार्यक्रम हैं। आज वसुंधरा राजे ने पूंछरी का लौठा से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की हैं। वसुंधरा राजे आज और कल में यहां कई मंदिरों में जाएगी और वहां पूजा अर्चना भी करेगी। वसुंधरा राजे के इस कार्यक्रम में पूरे राजस्थान से उनके समर्थक, भाजपा के नेता शामिल होने भरतपुर पहुंचे।


कार्यक्रम में 8 सांसद, 28 विधायक और 72 पूर्व विधायक पहुंचे


आज पहले ही दिन वसुंधरा राजे की इस धार्मिक यात्रा में भाजपा के 8 वर्तमान सांसद, 28 विधायक और 72 पूर्व विधायक और 32 पूर्व जिलाध्यक्ष पहुंचे, इनके अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारी, वसुंधरा राजे के समर्थक भी इस यात्रा में मौजूद हैं। कल 8 मार्च को जन्मदिन हैं, इसलिए और भी नेताओं के आने का कयास लगाया जा रहा हैं। इतने नेताओं के आने के कारण BJP की चिंता बढ़ सकती हैं। हालांकि BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राजेन्द्र राठौड़, गुलाबचंद कटारिया, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे नेता इस कार्यक्रम से दूर है। इस तरह यह साफ जाहिर हैं कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शक्ति परीक्षण ही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default