राजस्थान: प्रदेश में आज 1 दिन में ही किसान नेता राकेश टिकैत की 2 महापंचायत

INC News
0

 सीकर, राजस्थान।





केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन की गर्माहट राजस्थान में भी दिखने लगी है। खासतौर से किसान नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी में श्रृंखलाबद्ध किसान महापंचायतों ने इस गर्माहट के पैमाने को और ज़्यादा बढ़ा दिया है। हनुमानगढ़ के नोहर में कल हुई किसान महापंचायत के बाद आज टिकैत एक ही दिन में एक के बाद एक दो किसान सभाएं करके विरोधियों को किसानों की ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे।

 

कार्यक्रम के अनुसार किसना नेता राकेश टिकैत पहले चूरू जिले की सरदारशहर में किसान सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीकर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होंगे। सीकर की महापंचायत में एक लाख से ज़्यादा किसानों की मौजूदगी के साथ इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी किसान महापंचायत होने का दावा किया जा रहा है।

 

सीकर के कृषि उपज मंडी में होने वाली किसान महापंचायत को राकेश टिकैत के अलावा योगेन्द्र यादव, अमराराम और युद्धवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ किसान नेता भी संबोधित करेंगे। यहां सभा के साथ आंदोलन की आगे की रणनीति पर भी एकराय बनाकर घोषणा की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default