गहलोत के इस विधायक ने कहा- मैं नहीं लगाऊंगा BJP की वैक्सीन, मुझे कोई खतरा नहीं

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





एक ओर देश में अब वैक्सीन लगने का काम शुरू हो गया, वहीं इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई हैं। राजस्थान की गहलोत सरकार के एक कांग्रेस विधायक वैक्सीन को लेकर एक बयान दिया हैं, जो काफी चर्चा में है। टोंक जिले की निवाई पीपलू विधानसभा से विधायक प्रशांत बैरवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगाऊंगा, मैं अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों से मिल चुका हूं, मुझे कोरोना नहीं हुआ है।


प्रशांत बैरवा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अब कोरोना का प्रकोप खत्म हो चुका हैं, मुझे लगता हैं कि अब केंद्र सरकार को सभी पाबन्दी हटा देनी चाहिए, अब लोग कोरोना को लेकर जागरूक हो चुके है, लोगों को पता है कि हमें कोरोना से कैसे डील करना है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default