जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में अब फिर आचार संहिता लग गई हैं। अभी-अभी चुनाव आयोग ने प्रदेश के 90 निकायों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया हैं। इन 90 निकायों में 28 जनवरी को मतदान होगा, तो 31 जनवरी को मतगणना की जाएगी। 7 फरवरी को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।
हम आपको बता दे कि यह 90 निकाय 20 जिलों के हैं, इन 90 निकायों में से 1 नगर निगम हैं, तो 9 नगर परिषद हैं, बाकी 80 नगर पालिकाएं हैं। राजस्थान के 12 जिलों के 50 निकायों में दिसम्बर महीने में चुनाव हुए थे, अब बाकी 90 निकायों में जनवरी में चुनाव कराए जाएंगे।

Tnxx for comment