जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में साल 2021 की पहली बारिश यानी मावठ कल शनिवार को शुरू हुई। शनिवार शाम को ही कोटा में बारिश शुरू हो गई, कोटा के अलावा बूंदी में भी कई इलाकों में बारिश हुई हैं। कोटा में काफी बड़े आकार के ओले भी गिरे हैं, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी बढ़ गई। आज रविवार सुबह भी कोटा, जयपुर, अलवर, टोंक, दौसा, सवाईमाधोपुर जिले में बारिश हुई। प्रदेश के लगभग 1 दर्जन जिलो में आजकहीं कहीं पर बारिश दर्ज की गई थी, जिसके कारण राजस्थान में सर्दी काफी बढ़ गई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती हैं, साथ मे मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी हैं। मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर सम्भाग के लिए यह अलर्ट जारी किया हैं। इन संभागों के जिलों में सर्दी भी बारिश की वजह से बढ़ेगी।

Tnxx for comment