अलवर, राजस्थान।
राजस्थान-हरियाणा के शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन काफी दिनों से चल रहा हैं। 26 दिसम्बर से हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP भी इसी बॉर्डर पर आंदोलन कर रही हैं, आज इस आंदोलन का 24 वां दिन हैं, आज भी किसान उतनी हिम्मत के साथ इस बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व खुद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल कर रहे हैं।
रविवार शाम को हनुमान बेनीवाल फिर वापस शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचे, जहां वो आंदोलन कर रहे किसानों से मिले। पिछले सफ्ताह निकाय चुनाव के कारण हनुमान बेनीवाल आंदोलन स्थल से आ गए थे, अब वापस बेनीवाल उसी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। बेनीवाल ने कहा कि अब तो कोर्ट ने भी कानूनों पर रोक लगा दी हैं, अब सरकार को बड़ा दिल रखते हुए इन क़ानूनों को वापस लेना चाहिए। अगर सरकार कानून वापस नहीं लेगी तो आंदोलन जारी रहेगा।

Tnxx for comment