बीकानेर, राजस्थान।
राजस्थान के बीकानेर जिले में भी अब एक लव जिहाद का मामला सामने आया हैं, जिसके बाद एक बार फिर राजस्थान में भी लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग उठ गई हैं। भाजपा ने इसको लेकर राजस्थान सरकार से मांग की हैं कि राजस्थान में भी लव जिहाद पर कानून बनाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिये गहलोत सरकार से यह अपील की हैं।
जानिए आखिर क्या हैं पूरा मामला-
बीकानेर जिले के नया शहर में एक धर्म विशेष के युवक पर दूसरे धर्म की युवती को धोखा देने, अगुवा करने और जोर-ज़बरदस्ती से शादी करने के संगीन आरोप का मामला सामने आया है। युवक 22 वर्षीय कोलायत निवासी है जबकि युवती 18 वर्ष की बीकानेर की बांगड़सर युवक और युवती की शादी के अदालती दस्तावेज़ और तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।
युवती के परिजनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे धर्म विशेष के एक युवक पर उनकी बेटी को धोखे में लेकर भगाने और शादी करने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में परिजन सरकार और आमजन से परिवार को न्याय दिलाने की भावुक अपील कर रहे हैं।
गरमाए घटनाक्रम के बीच युवती का पक्ष भी एक वीडियो के ज़रिये सामने आया है। इस वीडियो प्रतिक्रिया में युवती अपनी मर्ज़ी से युवक के साथ जाने और शादी रचाने की बात कह रही है। युवती ने जोर-ज़बरदस्ती करके भगाकर शादी करने के युवक पर लग रहे आरोपों को खारिज किया है। यही नहीं युवती ने धर्म परिवर्तन करने की बात से भी इनकार किया है।


Tnxx for comment