जयपुर, राजस्थान।
किसानों को आंदोलन करते हुए 50 से भी ज्यादा दिन हो चुके हैं, अभी तो सरकार और किसानों के बीच सहमति नहीं बनी हैं। आज कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया हैं। चौधरी ने कहा कि सब कुछ किसानों के हिसाब से नहीं होगा, संविधान और कानून के हिसाब से देश चलेगा, कृषि कानून वापस नहीं होंगें, सरकार संसोधन के लिए तैयार हैं, सरकार किसानों के हित के लिए संकल्पित हैं।
आगे कैलाश चौधरी ने कहा कि किसान यूनियन के कुछ नेता चाहते हैं कि इसका समाधान हो। अगर यूनियन से कम्युनिस्ट निकल जाएं तो कल इसका समाधान हो जाएगा। कम्युनिस्ट, कांग्रेस और कुछ राजनीतिक दल कभी नहीं चाहते कि इसका समाधान हो

Tnxx for comment