नगरपालिका चुनाव में भी RLP का खुला खाता, चौमू में एक सीट पर मिली जीत

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आज राजस्थान प्रदेश के 50 निकायों में हुए चुनावों की मतगणना की जा रही है। प्रदेश की 43 नगरपालिका और 7 नगर परिषदों में 11 दिसम्बर को मतदान हुआ था। आज सभी निकायों में मतगणना की जा रही हैं। इस बार कांग्रेस और बीजेपी के अलावा RLP ने भी नगरपालिका चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी।


चौमू नगरपालिका में RLP ने अपने प्रत्याशी उतारे, हालांकि इनमें सिर्फ एक ही प्रत्याशी को जीत मिली, जिसके बाद नगरपालिका चुनाव में भी RLP का खाता खुल गया हैं। चौमू के वार्ड नम्बर 36 से RLP के पृथ्वीराज योगी ने जीत दर्ज की हैं। हाल ही में RLP ने पंचायत चुनाव और जिला परिषदों में भी अपना भाग्य आजमाया था, जिसमें काफी वार्डो में RLP को जीत मिली।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default