हरियाणा बॉर्डर से ही हनुमान बेनीवाल वापस लौटे जयपुर, कुछ देर बाद वापस खुल गया बॉर्डर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।




शनिवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था, हनुमान बेनीवाल के साथ उनकी पार्टी RLP के नेता भी शामिल थे। RLP ने कोटपूतली में एक जनसभा का आयोजन किया, जिसमें सैंकड़ो किसान शामिल हुए। सभा को हनुमान बेनीवाल में सम्बोधित किया, उसके बाद दिल्ली कूच की तैयारी की गई। जब RLP लीडर हनुमान बेनीवाल अपनी पार्टी के नेताओं और किसानों को साथ दिल्ली कूच करने लगे तो हरियाणा बॉर्डर पर इस काफिले को हरियाणा पुलिस ने रोक दिया।

1 घण्टे तक हरियाणा पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए रखे, जब बॉर्डर नही खोला गया तो हनुमान बेनीवाल ने वापस लौटने की तैयारी की, इससे पहले उन्होंने सरकार को 7 दिन ला अल्टीमेटम दे दिया। फिर देर रात तक हनुमान बेनीवाल वापस जयपुर आ गए। उसके तुंरत बाद हरियाणा पुलिस ने बन्द किया गया बॉर्डर खोल दिया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default