भोपालगढ़, राजस्थान।
जोधपुर जिले के भोपालगढ़ उपखण्ड में आज RLP ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। RLP ने 7 सूत्री मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन शुरू किया है। यह आंदोलन RLP नेता राजूराम खोजा के नेतृत्व में शुरू किया गया है। RLP की मुख्य मांग भोपालगढ़ तहसील में किसानों के मूंगों की समर्थन मूल्य पर खरीद होना है। RLP की मांग हैं कि राजफैड द्वारा खराब हुए मूंगों की जांच होकर खराब फसल वाले किसानों को उचित मुवावजा भी दिया जाए।
इसके अलावा आंदोलन कर रही RLP की मांग भोपालगढ़ तहसील की मुख्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर हैं, जिनमें बस स्टैंड के पास बनी रोड़ के दोनों नाली बनवाना, पार्कों की सफाई करना। भोपालगढ़ में ब्लड बैंक को बड़ी बनाना जैसी मांगों को लेकर RLP ने धरना शुरू किया है, जो आगे काफी दिन तक चल सकता हैं।

Tnxx for comment