राजस्थान: विधायक बलवान पूनियां और कॉमरेड अमराराम 2 दिनों से किसानों के साथ बैठे हैं बॉर्डर पर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।




देश की राजधानी दिल्ली में 3 सफ्ताह से चल रहा किसान आंदोलन हर दिन तेज होता जा रहा है। राजस्थान से भी माकपा और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में हजारों किसानों ने दिल्ली कूच किया है। 2 दिनों से किसान हरियाणा के शाहजहांपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों के साथ किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कॉमरेड अमराराम भी साथ बैठे हैं। वही हनुमानगढ़ की भादरा विधानसभा सीट से विधायक कॉमरेड बलवान पूनियां भी किसानों के साथ है। 

दोनों नेता लगातार 2 दिन से बॉर्डर पर ही बैठे हैं। विधायक बलवान पूनियां ने कहा कि इस आंदोलन में राजस्थान लेट शामिल हैं, इसलिए राजस्थान वाले लास्ट तक लड़ाई लड़ेंगें।

दरअसल देश की राजधानी में 18 दिनों आंदोलन जारी हैं। किसानों की मांग है कि हाल ही में लाए गए तीन कृषि बिलों को तुरंत वापस लिया जाए। अब यह आंदोलन बड़ा हो गया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के हजारों लाखों किसान अब इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं। हालांकि सरकार बात कर रही है, लेकिन किसानो के कहना है कि इन तीनों बिलों को ही वापस लिया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default