जयपुर, राजस्थान।
गहलोत सरकार को संकट के दौरान समर्थन देने वाली BTP पार्टी अब अपना समर्थन वापस लेगी। BTP ले राजस्थान विधानसभा में 2 विधायक है, जब राजस्थान की गहलोत सरकार पर संकट आया था, उस समय BTP ने गहलोत सरकार को समर्थन देकर सरकार बचाई थी, लेकिन अब BTP अपना समर्थन वापस लेगी। BTP का कहना है कि कांग्रेस ने हमको धोखा दिया है, जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी एक हो गई, जबकि हमने कांग्रेस की सरकार बचाई थी, जब बीजेपी राजस्थान में उनकी सरकार को गिरा रही थी।
यह बयान आज BTP विधायक राजकुमार रोत ने कही और BTP के दूसरे विधायक रामप्रसाद ने भी समर्थन वापस लेने की बात कही। दरअसल डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव में BTP को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी एक हो गई, जिसके कारण 1 वोट से BTP चुनाव हार गई, इस मामले के बाद BTP कांग्रेस से नाराज हो गई है। आज BTP ने पूरे दिन ट्विटर पर 'कांग्रेस बीजेपी एक है' ट्रेंड करवाया है।

Tnxx for comment