सीकर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में हारी हुई बाजी भी जीत ली। दरअसल लक्ष्मणगढ़ में बीजेपी को प्रधान के लिए बहूमत था, लेकिन देर रात लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का प्रधान बन गया। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 13 सीटों पर BJP जीती थी, जबकि 11 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर निर्दलीय ने चुनाव लड़ा था।
जब पंचायत समिति प्रधान का चुनाव हुआ तो निर्दलीय भी कांग्रेस के साथ आ गया, ऐसे में कांग्रेस के पास 12 सदस्य हो गए और BJP के एक सदस्य पर कांग्रेस ने विरोध जता दिया, क्योंकि BJP ले एक सदस्य के चुनाव से पहले 1 बच्चा हो गया, जिससे उसके कुल 3 बच्चे हो गए, ऐसे में कांग्रेस ने उसका वोट खारिज करने की मांग की, हालांकि BJP ने धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन नियमों के चलते उसका वोट अमान्य हो गया।
फिर दोनों पार्टियों के पास 12-12 सदस्य हो गए, उसके बाद लॉटरी लगाई गई, जिसमें कांग्रेस के मदन सेवदाप्रधान चुने गए। इस प्रकार गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने क्षेत्र में हराकर भी कांग्रेस का प्रधान बना दिया।

Tnxx for comment