RLP लीडर और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज कर सकते है किसानों के लिए दिल्ली कूच

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





आज नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल किसान आंदोलन को लेकर नागौर से दिल्ली की ओर कूच करने जा रहे है, उनके साथ RLP की टीम भी होगी। नागौर से चलकर हनुमान बेनीवाल का काफिला कुचामन, नावां, चौमू, शाहपुरा होते हुए कोटपूतली पहुंचेगा, जहां हनुमान बेनीवाल किसानों के समर्थन में एक बड़ी सभा का आयोजन करेंगें। कोटपूतली बॉर्डर का इलाका है, यही से हनुमान बेनीवाल RLP नेताओ के साथ मिलकर दिल्ली कूच का निर्णय लेंगें।


कोटपूतली में आगे की रणनीति बनते ही RLP किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेगी। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार से कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की, उन्होंने कहा कि किसानों की बातें सुनी जानी चाहिए, अन्यथा देश में किसानों का एक बड़ा आंदोलन हो सकता है। बेनीवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो RLP पार्टी NDA से गठबंधन भी तोड़ देगी।हनुमान बेनीवाल ने कहा कि किसानों के लिए मैं सांसद का पद भी छोड़ने को तैयार हूं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default