बाड़मेर, राजस्थान।
पूर्व लोकसभा सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने बाड़मेर सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पर बड़े आरोप लगाए हैं। सोनाराम चौधरी ने कहा कि पहली बार बीजेपी को बाड़मेर में जिला परिषद चुनाव इतनी सीट मिली, फिर भी बीजेपी यहां जिला प्रमुख नहीं बनवा पाई, मैंने लगातार मेहनत की, लेकिन वर्तमान सांसद और मंत्री की वजह से आज यहां फिर से कांग्रेस का जिला प्रमुख बन गया, बीजेपी की क्रॉस वोटिंग भी हुई, यह सब मंत्री के मैनेजमेंट की वजह से हुआ है, गलत उमीदवारों को टिकट दिए गए, मैंने बोला उनके टिकट काट दिए, पता नहीं मेरे से मंत्री क्यों खफा है।
कर्नल सोनाराम यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि यहां बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है, मैं जयपुर जाकर सीनियर नेताओं को भी बताऊंगा, ताकि उचित कार्यवाही हो सके, जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली भी जाऊंगा, मेरे दिल्ली में मोदी, अमित शाह और नड्डा जी से अच्छे रिश्ते है, मंत्री को इस चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
दरअसल यह बात कर्नल सोनाराम चौधरी ने आज तक को इन्टरव्यू में कही। हम आपको बता दे कि जिला परिषद में बीजेपी और कांग्रेस को 18-18 सीट मिली थी, जबकि 1 सीट RLP के पास थी, RLP और बीजेपी का गठबंधन भी है, लेकिन फिर भी यहां 5 वोटों से जीतकर कांग्रेस का जिला प्रमुख बना है।

Tnxx for comment