गहलोत सरकार के 2 साल पूरे होने पर वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को बताया पूरी तरह से 'फैल'

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान की गहलोत सरकार को प्रदेश में 2 साल पूरे हो गए, एक ओर राजस्थान की गहलोत सरकार अपनी उपलब्धियां बता रही है, तो दूसरी ओर विपक्षी दल भाजपा सरकार की कमियां गिना रही हैं। आज गहलोत सरकार के 2 साल पूरे होने पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने सरकार पर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को पूरी तरह से फैल बताया।


वसुंधरा राजे ने कहा कि 70 साल में यह पहला मौका है, जब राजस्थान से सरकार गायब है, यह अदृश्य सरकार हैं। यह सरकार न ही जनता को दिखाई दे रही है और न ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को, यह बात वसुंधरा राजे ने बोली। आगे वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार होती तो बेरोजगार युवाओं को ऐसे भटकना नहीं पड़ता, राज्य की महिलाओं को अपनी अस्मिता बचाने के लिए इतना संघर्ष नहीं करना पड़ता। सरकार में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार भी हैं, सरकार ने वादा किया था किसानों की कर्जमाफी का, लेकिन कोई कर्ज माफ नहीं हुआ। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default