डूंगरपुर में BTP को हराने के लिए कांग्रेस और बीजेपी हो एक, क्या हो गया गठबंधन?

INC News
0

 डूंगरपुर, राजस्थान।





डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां जिला प्रमुख चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी एक हो गई, ऐसा लग रहा है मानो BJP और कांग्रेस दोनों का गठबंधन हो गया। दरअसल डूंगरपुर जिला परिषद में 27 सीट है, इनमें 8 सीट BJP ने जीती थी तो कांग्रेस में 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, वही BTP के समर्पित उमीदवारों ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी।


डूंगरपुर में BTP का जिला प्रमुख बनाना तय माना जा रहा था, लेकिन BTP जिला प्रमुख उमीदवार के सामने कांग्रेस और बीजेपी ने एक होकर BTP के सामने एक अपना प्रत्याशी उतार दिया। जिला प्रमुख चुनाव में BTP प्रत्याशी पार्वती देवी को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस और बीजेपी के उमीदवार सूर्या देवी को 14 वोट मिले, जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी का डूंगरपुर में जिला प्रमुख बन गया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default