नगर निगम और पंचायत चुनाव के बाद अब नगरपालिका चुनाव में भी RLP ने ठोकी ताल

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।


राजस्थान प्रदेश में नगर निगम चुनाव और पंचायत चुनाव के बाद दिसम्बर में नगर पालिका चुनाव भी हो रहे है। प्रदेश की 42 नगर पालिकाओं में चुनाव होगा, इस चुनाव के लिए मतदान 11 दिसम्बर को होगा, वही इसका रिजल्ट 13 दिसम्बर को आएगा। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने नगर पालिका चुनाव में भी ताल ठोक दी है। इन दिनों RLP पंचायत चुनाव और जिला परिषद चुनाव में भाग्य आजमा रही है, अब RLP नगरपालिका चुनाव भी लड़ने का एलान कर चुकी है।



आज रालोपा के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने जयपुर जिले की चौमू नगर पालिका के 10 उमीदवारों के नाम घोषित किये। इसके अलावा बाकी बचे हुए उमीदवारों की घोषणा भी छुट्टन यादव के अनुसार 26 नवम्बर तक हो जाएगी। इस दौरान छुट्टन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, जिसका वीडियो हम यहां साझा कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default