राजस्थान में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान होंगें कल

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान प्रदेश के 21 जिलों में हो रहे पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनावों के पहले चरण का मतदान सोमवार को होगा, यह चुनाव 4 चरणों में हो रहे है, जिनमें पहले चरण के मतदान सोमवार को होंगे। मतदान सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान ईवीएम के माध्यम से ही होगा। मतदान से पहले शनिवार को ही इन पंचायत समितियों में चुनाव प्रचार थम गया था। प्रत्याशी रविवार को डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे थे।


चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि इस चुनाव में 25000 ईवीएम का इस्तेमाल होगा। पहले चरण में 65 पंचायत समितियों के 1310 उमीदवार मैदान में है और उन पंचायत समितियों से जुड़े हुए जिला परिषद के प्रत्याशी भी मैदान में है। पहले चरण में अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चितौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर जिले में मतदान कराए जाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default