शादी में 100 से ज्यादा लोग होने पर 25000 का जुर्माना, जाने क्या करना होगा शादी वालों को?

INC News
0

 जयपुर, राजस्थान।





राजस्थान प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राजस्थान की गहलोत सरकार ने कठोर निर्णय लेते हुए कई नई गाइडलाइंस जारी की है। सरकार ने राजस्थान के 8 ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया है। वही सरकार में राजस्थान में मास्क पहनना पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। वही सरकार ने शादियों में 100 से ज्यादा व्यक्ति शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि यह प्रतिबंध पहले भी था, लेकिन सरकार ने इसको लेकर फिर से गाइडलाइंस जारी की है।


शादी-विवाह आयोजकों को शादी से पहले करना होगा यह, नहीं तो इतना जुर्माना भरना होगा


दरअसल शादी और विवाह के आयोजन करने वालों को शादी से पहले परमिशन लेनी होगी, अगर परमिशन नहीं लेंगें, तो 25000 का जुर्माना भरना होगा। वही अगर शादी में 100 से ज्यादा व्यक्ति मिले तो भी 25000 का जुर्माना भरना होगा। सरकार ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वो पहले ही आयोजकों को निर्देश दे दे। वही शादी में सड़क पर डीजे और घोड़ी के साथ निकासी निकालने पर भी रोक लगी है। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default