राजस्थान में सर्दी के साथ बिगड़ा मौसम, इन जिलों में हो सकती है बारिश
Tuesday, November 24, 2020
0
जयपुर, राजस्थान।
पूरे देश में इन दिनों सर्दी बढ़ रही है। वही इन दिनों राजस्थान में भी सर्दी काफी बढ़ गई है। प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे हो गया है, वही माउंट आबू में रात का तापमान 0 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव उत्तरी-पश्चिमी में बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम विभाग जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मंगलवार—बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार है।
इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे तथा बुधवार को इन जिलों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य स्थानों पर हल्के बादल व मौसम मुख्यत: शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। गुरुवार से पारा लुढ़कने से तेज सर्दी रहेगी।

Tnxx for comment