केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर किसानों का दिल्ली कूच, जाने क्यों कर रहे है किसान दिल्ली का कूच?

INC News
0

 दिल्ली।





पंजाब और हरियाणा के किसान आज राजधानी दिल्ली में किसान कानूनों का व्यापक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं.।'दिल्ली चलो' के नारे के तहत किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे, किसान मजदूर संगठन के मुताबिक अखिल भारतीय स्तर पर यह आंदोलन सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ केंद्र सरकार और बीजेपी समेत उसके सहयोगी दलों के खिलाफ भी किया जाएगा।


किसान आंदोलन के चलते पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पुलिस प्रशासन ने दिल्ली से लगती सीमा पर पर चौकसी बढ़ा दी है, 12 कंपनी फोर्स बाहर से बुलाई गई है, जिनमे सीआरपीएफ और आरएएफ के जवान हैं। फरीदाबाद के जिलाधीश यशपाल यादव ने जिले में धारा-144 लागू कर दी है, वहीं दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर कुछ चुनिंदा स्टेशनों के बीच की सर्विस नहीं मिलेगी।


आखिर किसानों को किस बात की है नाराजगी


किसानों के आंदोलन का सबसे बड़ा कारण नए किसान कानून की वजह से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के खत्म होने का डर है। अब तक किसान अपनी फसल को अपने आस-पास की मंडियों में सरकार की ओर से तय की गई MSP पर बेचते थे, वहीं इस नए किसान कानून के कारण सरकार ने कृषि उपज मंडी समिति से बाहर कृषि के कारोबार को मंजूरी दे दी है। इसके कारण किसानों को डर है की उन्हें अब उनकी फसलों का उचित मुल्य भी नहीं मिल पाएगा।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default