जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने वाले नेताओं में कमी नहीं आ रही हैं। वसुंधरा राजे लगभग एक साल के बाद वापस सक्रिय हुई हैं। वसुंधरा राजे से मिलने के लिए हर दिन भाजपा के दर्जनों नेता आ रहे हैं। कई नेता राजे से शिष्टाचार मुलाकात कर रहे हैं तो कुछ नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर राजे से मुलाकात कर रही है। राजे को सक्रिय हुए लगभग एक महीना हो चुका हैं, उसके बाद राजे ने एक महीने में सैंकड़ो नेताओं से मुलाकात की हैं।
राजे से मिलने पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, संगठन के पदाधिकारी पहुंच रहे
वसुंधरा राजे से मिलने राजस्थान के पूर्व और वर्तमान सांसद, पूर्व विधायक, राजे सरकार में रहे पूर्व मंत्री पहुंच रहे हैं, इनके अलावा राजस्थान भाजपा के संगठन के पदाधिकारी भी लगातार वसुंधरा राजे से मिल रहे हैं। राजस्थान भाजपा में वसुंधरा राजे की पकड़ से हर कोई वाकिफ़ हैं, हालांकि केंद्रीय नेतृत्व वसुंधरा राजे से दूरी बना रहा हो, लेकिन राजस्थान में वसुंधरा राजे की पकड़ के कारण केंद्रीय नेतृत्व को भी नतमस्तक होना पड़ रहा हैं। राजस्थान के कोने कोने से नेता वसुंधरा राजे से मिलने हर दिन जयपुर आते हैं।
हाल ही में मिले नेताओं में पूर्व मंत्री यूनुस खान, पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद सुखबीर सिंह, सांसद रंजीता कोली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, पूर्व मंत्री उषा पूनियां, पूर्व मंत्री राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, पूर्व मंत्री अजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा के अलावा सैंकड़ों नेता वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे हैं।

Tnxx for comment