जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन कल हैं। पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 को हुआ था, यह पायलट का 43 वां जन्मदिन हैं। हालांकि कोरोना के चलते पायलट अपना जन्मदिन नहीं मना रहे, लेकिन कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम करके पायलट का जन्मदिन मनाया जाएगा। राजस्थान में 35 दिनों तक चले सियासी घटनाक्रम के बाद पायलट काफी सुर्खियां में है और अब जन्मदिन के सहारे पायलट के जन्मदिन पर पायलट केम्प बड़े शक्तिप्रदर्शन की तैयारी कर रहा हैं।
लगभग एक दर्जन जिलों में होगा पायलट का शक्तिप्रदर्शन
पायलट के जन्मदिन पर जयपुर सहित लगभग 1 दर्जन जिलों में बड़े-बड़े सामाजिक कार्यक्रम होंगें, लगभग हर जिलों में बड़े-बड़े रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। जयपुर में भी जगह-जगह पर पायलट के जन्मदिन के बड़े-बड़े पोस्टर लग रहे हैं। राजनीतिक जानकरों का मानना है कि जन्मदिन के बहाने पायलट का राजस्थान में बड़ा शक्तिप्रदर्शन होने जा रहा हैं, इस शक्तिप्रदर्शन को पायलट कांग्रेस आलाकमान को भी दिखाना चाहते हैं। पायलट के जन्मदिन की तैयारी विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, रामनिवास गावड़िया, मुकेश भाकर, वेद प्रकाश सोलंकी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, पी आर मीणा, जी आर खटाना में जुटे हुए हैं।

Tnxx for comment