नागौर बना कोरोना का अड्डा, नागौर में 3000 से ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या

INC News
0

 नागौर, राजस्थान।





राजस्थान प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब नागौर जिले की रफ्तार भी प्रदेश के साथ बढ़ रही हैं, एक तरफ राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 90 हजार हो गई हैं, तो वही नागौर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3000 से ऊँपर निकल गई हैं। नागौर में रविवार को एक दिन में 95 नए मरीज सामने आए। जिले में 30 कोरोना मरीज अकेले नागौर के मेड़ता उपखंड में मिले।


नागौर जिले में अब तक 82478 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं, इनमें से 3083 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। इसके अलावा पॉजिटिव आये हुए लोगों में से 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। वही अब तक 2532 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं, बाकी बचे हुए 508 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default